कांठ में बारात घर व पार्क के लिए भूमि देखते नगर पंचायत अध्यक्ष इकबाल आलम व ईओ। संवाद
कांठ। नगर पंचायत प्रशासन कांठ की ओर से भविष्य में एक बरातघर और पार्क का निर्माण कराए जाना प्रस्तावित है। यह दोनों की प्रस्ताव जल्द ही नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में भी रखे जाएंगे।
इससे पहले इन दोनों प्रस्तावों को पूर्ण कराने के लिए शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष इकबाल आलम और ईओ रामेश्वर दयाल ने एसडीएम संत दास पंवार से मिलकर भूमि दिलाने की मांग रखी। जिस पर एसडीएम ने लेखपाल को बुलाकर भूमि का चयन कराने के निर्देश दिए। इसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष और ईओ ने लेखपाल के साथ नगर के नवादड़ी से आगे पेली विश्नोई रोड पर गांव महमूदपुर माफी के रकबे में एक भूमि को मौके पर जाकर देखा। भूमि को देखकर अध्यक्ष और ईओ ने संतोष भी व्यक्त किया। नगर पंचायत अध्यक्ष इकबाल आलम ने कहा कि आगामी बोर्ड की बैठक में इसके लिए प्रस्ताव रखा जाएगा।