फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हर्बल कंपनी का एजेंट बनाकर दिलाई गई कार को धोखा देकर दो लाख में बेचा, ठगी करने का आरोप

Sun, 19 Oct 2025 02:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर के एक युवक को हर्बल कंपनी का एजेंट बनकर उसे झांसा दिया। फिर उसके नाम से कार फाइनेंस कराकर उसे दो लाख में बेच दिया। नगर के मोहल्ला वार्ड 23 निवासी मोहम्मद असलम ने शनिवार को समाधान दिवस में इस बारे प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें उसने कहा कि मूल रूप से पाकबड़ा हाल निवासी काशीपुर आकांक्षा गार्डन ने उसे जान पहचान के चलते अपने पास बुलाया। कहा कि वह एक हर्बल कंपनी में काम करता है। वह भी इसका एजेंट बन जाए तो उसे बहुत बड़ा फायदा होगा। वह उसके झांसे में आ गया। उसने जमानत के रूप में उसे 5000 रुपये कंपनी के खाते में डलवाए। वह एजेंट बनकर काम करने लगा। आरोप है कि 24 फरवरी 25 को उसने उसे दिल्ली मुरादाबाद में दिल्ली रोड स्थित कार के शोरूम में बुलाया। कहा कि हर्बल कंपनी उसके काम से खुश होकर उसे गिफ्ट में कार देना चाहती है। इसकी किस्तों का भुगतान कंपनी करेगी। यह कहकर उसने उसे तीन ब्लैक चेक ले लिए। कुछ दिन बाद उसने कर की सर्विस करने के नाम पर उसे 5000 रुपये और ले लिए। मोहम्मद असलम का कहना है कि उसके पास एक दो दिन ही कार रही फिर आरोपी ने कार को अपने कब्जे में ले लिया। आरोप है कि फिर आरोपी ने उसके नाम की कार को लाख में बेच दिया। जिसकी किस्त जमा न होने पर फाइनेंस कंपनी उसपर दबाव डाल रही है। शिकायत पर सीओ ने कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को जांच करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें