फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सिपाही के सिर से पार निकल गई गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिपाही कपिल के सिर में गोली पार निकल गई थी। कॉसमॉस अस्पताल में सिपाही के सिर का एक्सरे किया गया। जिससे पता चला कि गोली उसके सिर में नहीं फंसी है। इसके बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन की तैयारियां शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस चौकी में सिपाही ने रायफल सिर में सटाकर गोली मारी थी। पुलिस कर्मी उससे जिला अस्पताल ले गए थे, लेकिन उसकी हालत गंभीर देखकर उसे तुरंत ही कॉसमॉस अस्पताल भेज दिया गया था। इसी बीच अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए और उन्होंने डॉक्टरों से बातचीत की। सिपाही के सिर में गोली कहां फंसी है। यह जानने के लिए डॉक्टरों ने एक्सरे कराया लेकिन एक्सरे रिपोर्ट आने पर पता चला कि सिपाही के सिर में गोली नही थी। इससे साफ हो गया है कि गोली सिपाही के सिर से पार निकल गई थी।
केस के वादी की सुरक्षा में है कपिल की ड्यूटी
मुरादाबाद। गलशहीद के असालतपुरा निवासी जफर पर कुछ दिन पहले फायरिंग हुई थी। इस मामले में जफर ने गलशहीद थाने में केस दर्ज कराया था। जफर ने अपनी जान को खतरा बताकर सुरक्षा की मांग की थी। इसके बाद से सिपाही कपिल उनकी सुरक्षा में लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें