फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सांड़ ने तांगा चालक पर किया हमला, कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। थाना क्षेत्र के नन्हूवाला गांव में एक दिन पहले पशुशाला में सो रहे किसान की जान लेने वाले सांड़ ने बृहस्पतिवार को घोड़ा तांगा चालक पर भी हमला कर दिया। चालक ने तांगा से कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

गांव प्रधान शमशाद हुसैन ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे फौलादपुर गांव निवासी चालक घोड़ा-तांगा लेकर गांव में आया था। जब वह गांव में सरकारी अस्पताल के पास पहुंचा तो सांड़ ने तांगा चालक पर हमला कर दिया। चालक ने पहले घोड़े को भगाया और फिर तांगे से कूदकर अपनी जान बचाई। शोर सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सांड़ को भगाया। इसके बाद ग्रामीण प्रधान के साथ थाने पहुंचे और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह को मामले की जानकारी दी।
नन्हूवाला में एक दिन पहले (बुधवार) ही पशुशाला में सो रहे किसान कल्लन (65) पर सांड़ ने हमला कर दिया था। इससे मौके पर ही किसान की मौत हो गई थी। कल्लन मूलरूप से थाना भगतपुर के गांव चांदपुर का रहने वाले थे। उनके बेटे मोहम्मद उमर की ससुराल नन्हूवाला गांव में है। उमर राजस्थान के मदरसे में पढ़ाते हैं और वहीं रहता है। उमर की ससुराल में कोई देखभाल करने वाला नहीं है। इस कारण कल्लन पशुओं की देखभाल के लिए पशुशाला में ही सोते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें