फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम दलित फैक्टर बसपा को आया रास, सपा को मिला ओबीसी का साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव नतीजे काफी चौंकाने वाले रहे हैं। बसपा को एससी और मुस्लिम मतों का साथ रास आया है तो ओबीसी प्रभावित वार्डों में वह मन की नहीं कर सकी है। ओबीसी प्रभावित क्षेत्रों में सपा का प्रदर्शन अच्छा रहा, लेकिन अनारक्षित वार्डों में वह कमजोर रही है। अनारक्षित सीटों पर भाजपा का प्रदर्शन अच्छा रहा, लेकिन एससी वर्ग के लिए आरक्षित छह में से एक भी सीट पार्टी नहीं जीत सकी है।
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी
जिला पंचायत में बसपा समर्थित 12 प्रत्याशी जीते हैं। इनमें से एससी वर्ग के लिए आरक्षित कुल छह में से तीन सीटों पर भी बसपा समर्थित प्रत्याशियों ने कब्जा किया है, जबकि चार प्रत्याशी अनारक्षित सीटों पर जीते हैं। ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित कुल 10 में से दो ही सीट बसपा जीत सकी है। तीन सामान्य महिला सीटें भी बसपा जीती है। एसी वर्ग के लिए आरक्षित सीटों से इतर बसपा की जीत को एससी-मुस्लिम गठजोड़ परिणाम माना जा रहा है, जबकि इस तरह के समीकरण के लिहाज से क्षेत्र के मुताबिक प्रत्याशी का चयन भी सपा की सूझ बताई जा रही है।
भारतीय जनता पार्टी
चुनाव में भाजपा समर्थित कुल 10 प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। इनमें सबसे ज्यादा छह प्रत्याशी अनारक्षित वार्डों में जीते हैं। यहां बहुसंख्यक वर्ग की आबादी ज्यादा है। समान्य महिलाओं के लिए आरक्षित सात में से तीन सीटें भी पार्टी जीती है, लेकिन पार्टी को आरक्षित वर्ग का साथ उम्मीद के अनुरूप नहीं मिला। एससी के लिए आरक्षित कुल छह में से एक भी वार्ड में पार्टी नहीं जीत सकी। ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित 10 वार्डों में से पार्टी को केवल दो वार्डों में ही जीत नसीब हुई है। सामान्य महिला वर्ग के दो वार्डों में भी पार्टी प्रत्याशी जीते हैं।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी
सपा समर्थित प्रत्याशियों को 11 सीटों पर जीत मिली है। इनमें से एससी आरक्षण वाली छह में से केवल एक ही सीट पर जीत मिली है। हालांकि ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित 10 में से चार सीटें पार्टी समर्थित प्रत्याशी जीतने में सफल रहे हैं। सामान्य वर्ग के 16 वार्डों में से सिर्फ तीन वार्डों में ही पार्टी प्रत्याशी जीत हासिल कर सके। आंकड़े संकेत देते हैं कि चुनाव में पार्टी को मुस्लिम मत भी आशा के अनुकूल नहीं मिले। हालांकि कई वार्ड में पार्टी के मुस्लिम प्रत्याशी दूसरे नंबर तक पहुंचने में कामयाब रहे हैं।
इन्होंने भी दिखाया दम
चुनाव में आम आदमी पार्टी ने एससी वर्ग के लिए आरक्षित एक वार्ड में जीत हासिल की है। एएमआई प्रत्यशी ने ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित एक वार्ड में जीत दर्ज की है। तीन निर्दलीय प्रत्याशी अनारक्षित सीटों पर जीतने में सफल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें