फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बह गया रामगंगा का बचा खुचा पुल भी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रामगंगा में मंगलवार को और पानी बढ़ गया। ऐसे में इस पर बना बल्लियों का पुल जो सोमवार को थोड़ा बहुत बच गया था वह भी पूरी तरह से बह गया। नाव के जरिए उसे इकट्ठा किया गया। अब रामंगगा के इस पार का संपर्क उस पार के काफी गांवों से सीधी तरह से कट गया है। कई काफी घूमकर आवागमन अवश्य हो सकता है।
विज्ञापन

कालागढ़ डैम से लगातार दो हजार क्यूसेक पानी छोड़ने और लगातार बारिश होने के कारण रामगंगा में पानी बढ़ गया है। यहां जिगर कालोनी के सामने तख्तियों, बल्लियों यानी लकड़ी का पुल रामगंगा पर बनाया गया है। बगला गांव समेत अन्य काफी गांवों के किसानों का रामगंगा के उस पार प्रतिदिन आवागमन है। चूंकि उनके खेत उस पार हैं। पीपलसाना, कोनी गांव, खते, खय्या, इस्लाम नगर, भोजपुर, मंझारा आदि गांवों के लोगों के आवागमन का मुख्य जरिया यही पुल है। सोमवार को अचानक पानी बढ़ने से यह पुल बह गया था। दोनों किनारों से पुल बहा तो नाव लगाकर बमुश्किल रोका गया। मंगलवार को स्थिति और खराब हो गई। सारा पुल ही बह गया। किसानों को बुग्गियों को नदी में उतारकर आवागमन करना पड़ा। बहे पुल को भी नाव से समेटा गया। किसानों का कहना है कि बारिश में तो अब बमुश्किल ही उस पार खेती हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें