फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा निकाली

Thu, 15 May 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के जश्न में भाजपा ने कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली।
विज्ञापन

भाजपा विधायक ठाकुर रामवीर सिंह के नेतृत्व में मुरादाबाद-आगरा हाईवे स्थित ग्राम नानपुर से शुरू होकर यह यात्रा ग्राम हुसैनपुर, छीरावली, बिस्कुट फैक्टरी, डोमघर, कमालपुर फतेहाबाद होते हुए ग्राम भीकनपुर कुलबाड़ा में समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा के दौरान विधायक रामवीर सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने हर देशवासी का सर गर्व से ऊंचा कर दिया है। देश की रक्षा के लिए जिन सैनिकों ने अपना बलिदान दिया है उन शहीदों की कुर्बानी को बेकार नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रभारी राजेश यादव ने कहा की हमें भी समाज की सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए। कार्यक्रम में रतनपुर मंडल अध्यक्ष बबलू जाटव, मंडल अध्यक्ष संजय कश्यप, मंडल महामंत्री ठाकुर अरविंद कुमार पुंडीर, संजय दिवाकर, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष बृजेश लोधी, मंडल महामंत्री संजय दिवाकर, शरद चौहान, बिजेंद्र चौधरी, बंटी ठाकुर, राकेश कश्यप, दयाराम, अब्बास अली, रोहित सिंह, जय सिंह, ज्ञानस्वरूप भटनागर, अरकान, वीरू, अशरफ पाशा, नसीम पाशा, बृजलाल, दीपू सागर, डॉ जाहिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें