फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आगरा की घटना के विरोध में ब्राह्मण शक्ति संघ ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। ब्राह्मण शक्ति संघ के कार्यकर्ताओं ने आगरा के परशुराम चौक पर हुई घटना के विरोध में बुधवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन



ज्ञापन में मांग की गई कि घटना में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए। बुलडोजर कार्रवाई करने की भी मांग की गई। संगठन के संरक्षक बनवारी लाल पाठक ने कहा कि ब्राह्मण समाज में आक्रोश है। ऐसी घटनाओं पर तुरंत रोक लगनी चाहिए। विकास मिश्रा ने सवर्ण आयोग के गठन की मांग उठाई। चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
संगठन के अध्यक्ष विवेक मिश्रा ने कहा कि अगर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो उत्तर प्रदेश के हर शहर और कस्बे में ब्राह्मण शक्ति संघ आंदोलन करेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में मुकेश गौड़, विवेक मिश्रा, विवेक शर्मा, सचिन मिश्रा, सचिन शर्मा, राजेश शर्मा, अमोल शर्मा, बृजेश शर्मा, विनीत शर्मा, अविरल शर्मा, निशांत शर्मा, पराग शर्मा, विकास मिश्रा, योगेश भारद्वाज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें