फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दूसरे युवक के साथ दिखी प्रेमिका तो भड़का प्रेमी, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। एक युवती के दो प्रेमी शनिवार को आपस में भिड़ गए। हंगामा होने पर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। थाना भोजपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती नगर के एक कोचिंग सेंटर पर पढ़ती है। नगर में ही उत्तराखंड के काशीपुर थाना आईटीआई के गांव पेगा और बघेला वाला के भी दो युवक पढ़ने आते हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोनों की पहचान इस युवती से हो गई और दोनों से ही युवती ने अपनी जान पहचान बना ली। शनिवार को एक युवक ने युवती के साथ दूसरे युवक को देखा तो उसने आपत्ति की ओर शोर मचाया। जिस पर दोनों के बीच विवाद बढ़ने पर हंगामा हो गया। शोर सुनाई देने पर पुलिस मौके पर आई और दोनों को पकड़कर कोतवाली ले गई। पुलिस ने युवती से पूछताछ की तो उसने एक को अपना भाई बताया, लेकिन वह उसका भाई नहीं निकला। पुलिस ने युवती से इस मामले में कार्रवाई के लिए तहरीर देने को कहा तो युवती ने मना कर दिया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें