फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कैंटर के डाले में मिला वाहन मालिक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मूंढापांडे। नाजरपुर निवासी कैंटर मालिक रनवीर का शव प्रयागराज के सहसों टोल प्लाजा के नजदीक डाले में मिला। सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग शव लेने के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

नाजरपुर निवासी देवेंद्र सिंह ने बताया कि उनके भाई रनवीर सिंह (32) अपना कैंटर भाड़े पर चलाते हैं। 18 मार्च को देवरिया से शराब लादकर कैंटर प्रयागराज के लिए चला था। 20 मार्च को मेवालाल टावर के पास अंदवा में शराब उतारने के बाद चालक कैंटर लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में सहसों टोल प्लाजा के नजदीक कैंटर के डाले में उसकी लाश लटकी मिली। इस मामले में मूंढापांडे पुलिस ने घटना की सूचना सोमवार रात देवेंद्र को दी। कैंटर मालिक के परिजन शव लेने के लिए प्रयागराज रवाना हो गए है। कैंटर मालिक के परिवार में पत्नी ज्योति, बेटा छह वर्षीय दर्पित और दो वर्षीय मयंक हैं। मौत किन वजहों से हुई है, इसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें