फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रामगंगा में डूबे ऑटो चालक का 14 घंटे बाद बरामद हुआ शव

Sat, 07 Jun 2025 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अगवानपुर (मुरादाबाद)। पीएसी के गोताखोरों और एनडीआरएफ की संयुक्त टीम ने 14 घंटे बाद शुक्रवार सुबह छह बजे ऑटो चालक जरीफ (55) का शव बरामद कर लिया। पोस्टमार्टम में उसके गले व पेट में रेत मिली। मौत का कारण सांस की नली में रेत जमा होना पाया गया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के मऊ निवासी ऑटो चालक जरीफ के परिवार में पत्नी मेहसर जहां, चार बेटे नसीम, नाजिम, वसीम, अमीन हैं। बृहस्पतिवार सुबह जरीफ ऑटो चलाने नहीं गए थे। वह अपनी पत्नी से पशुओं को जंगल ले जाने की बात कहकर निकल गए थे। साथ में गांव के गामा, मुनीम और मिलक गांव निवासी बृजपाल भी थे। वह पशुओं रामगंगा नदी पार करा रहे थे।
इसी दौरान गामा, मुनीर और बृजपाल के पशु पानी में आगे निकल गए, जबकि जरीफ कुछ पीछे रह गए थे। इस दौरान जरीफ पानी में बह गए। गामा, मुनीम और बृजपाल ने उनकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। एनडीआरएफ और पीएसी के गोताखोर मौके पर पहुंच गए और तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका था। शुक्रवार की सुबह फिर से टीमों ने तलाश शुरू की। करीब छह बजे शव बरामद कर लिया गया। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें