फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: उमरी के जंगल में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा (मुरादाबाद)। थाना क्षेत्र के उमरी गांव के जंगल में मंगलवार को एक युवक का शव मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम भी बुला ली। टीम ने जांच पड़ताल की और मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या करने के बाद शव यहां फेंका गया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने में जुट गई है। आस पड़ोस के जनपदों में भी शव मिलने की सूचना भेजी गई है। इसके अलावा सोशल मीडिया का भी सहारा जा रहा है।
विज्ञापन

पाकबड़ा थाना क्षेत्र के उमरी गांव के जंगल में शाम वह बजे के आस पास लोगों ने 30 वर्षीय एक युवक का शव पड़ा देखा इसकी जानकारी मिलने पर पाकबड़ा प्रभारी विनोद कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। शव कई दिन पुराना लग रहा है। चेहरे और गले के पास चोटों के निशान हैं। पुलिस ने आस पास के गांवों में जानकारी की लेकिन सफलता नहीं मिली। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें