फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: घर से लापता युवक का शव रेलवे ट्रैक के किनारे मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अगवानपुर। घर से लापता युवक (20) का शव अगवानपुर ओवरब्रिज के समीप रविवार की सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला। इस मामले में पुलिस ने मौके का मुआयना कर घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस को आशंका है कि उसकी मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। युवक के शरीर पर चोट के निशान मौजूद थे।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के महलकपुर निज़ामपुर निवासी अनमोल (20) पुत्र राजेश टाइल्स एवं पत्थर लगाने का काम करता था। तहेरे भाई रजत ने बताया कि अनमोल एक साल का था। उसी समय मां भूरी की मौत हो गई। घर में पिता पुत्र एक साथ रहते थे। शनिवार की शाम 6 बजे अनमोल अपने दैनिक काम से लौटकर घर आया था। पिता ने खाना खाने के लिए कहा तो उसने इन्कार कर दिया। पिता के पूछने पर उसने कोई बात नहीं बताई। पिता ने सोचा कि जहां काम करने गया था। वहां कुछ विवाद हुआ होगा। इसके बाद वह मोबाइल चलाने लगा। कुछ देर बाद पिता को नींद लग गई। पिता का कहना था कि रात 11 बजे बेटा बिना कुछ कहे घर से निकल गया था। एक घंटे तक वह वापस नहीं लौटा तो उसकी चिंता बढ़ गई। उन्होंने परिवार के लोगों को इसके बारे में जानकारी दी। भाई और भतीजे और गांव के अन्य लोग उसकी तलाश में जुट गए। काफी देर तक ढूंढ़ने के बावजूद अनमोल का पता नहीं चल सका। रविवार की सुबह अगवानपुर पुलिस ने शव देखने के बाद उसके दादा दिलावर सिंह को कॉल कर घटनास्थल पर बुलाया। शव की जानकारी मिलने पर गांव के लोग घटना स्थल पर इकट्ठा हो गए। परिजनों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें