फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अब खूब गूंज रही डीएम आवास में पुजारी की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डीएम आवास में एक पुजारी की पिटाई का मामला भी खूब गूंज रहा है। हालांकि बात पुरानी है लेकिन डीएम के तबादले के बाद यह मामला बाहर आने लगा है। हालांकि इस विषय में कोई खुलकर तो नहीं बोल रहा लेकिन दबी जुबान से लोग यह जरूर कह रहे हैं कि पुजारी के बेटे के अचानक लापता हो जाने के बाद यह घटना हुई थी।
विज्ञापन

यह वही पुजारी थे जो संभल से आए थे। कुछ दिन तो सब ठीक रहा लेकिन अचानक इनके प्रति साहब का व्यवहार कुछ बदल गया था। बताया तो यहां तक जाता है कि इन पर शक हो गया था कि वह सूचनाएं लीक कर रहे हैं। बस इसी बात पर नाराजगी बढ़ गई। अफसरों के बीच से जो बात निकलकर सामने आई उसके मुताबिक एक दिन पुजारी ने अपने बच्चे को पीट दिया और वह नाराज होकर वहां से चला गया। इससे खलबली मच गई। मामला अफसर के आवास से किसी के लापता होने का था लिहाजा पुलिस अफसरों तक बात पहुंच गई। इतना ही नहीं उनका अपना स्टाफ भी बच्चे की तलाश में लग गया। खैर बच्चा दिल्ली रोड से मिल गए। इसके बाद बच्चे को आवास पर ले जाया गया। बच्चे ने अपने पिता (पुजारी) पर पिटाई करने का आरोप लगाया। इसके बाद साहब ने पुजारी की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें