फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 35 लाख का लोन दिलाने का झांसा देकर सात लाख ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र में डेयरी फार्म के तहत 35 लाख रुपये का लोन दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से सात लाख ठगने वाले आरोपी इशरत अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार की शाम पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी ने कई और लोगों से भी इसी तरह लोन दिलाने के नाम पर ठगी की है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के बड़ापुरा निवासी श्यामू सिंह ने सिविल लाइंस थाने में मंगलवार को डिलारी के अदलपुर निवासी इशरत अली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसमें श्यामू ने बताया कि वह सिविल लाइंस की जिगर कॉलोनी में रहता है और बिंदल चौराहे के पास रेस्टोरेंट में नौकरी करता है। करीब दो साल पहले इशरत अली से उसकी जान पहचान हुई थी। आरोपी ने बताया कि उसकी एक फर्म है। वह लोगों को लोन दिलाने का काम करता है। इसके बाद इशरत अली जिगर कॉलोनी में रहने लगा था। पीड़ित ने आरोपी से डेयरी फार्म खोलने के लिए 35 लाख रुपये का लोन कराने की बात कही। इस पर इशरत ने श्यामू को विश्वास दिलाया कि वह मुख्यमंत्री योजना के तहत लोन करा देगा। आरोपी ने पीड़ित से कभी नकद तो कभी ऑनलाइन सात लाख रुपये ले लिए, लेकिन लोन नहीं दिला पाया।
पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसके अलावा सलमान, हुसैन अहमद, मो. दानिश समेत अन्य लोगों के साथ भी ठगी की है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार की शाम पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें