फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कार में युवती से दुष्कर्म, धमकी देकर भागा आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। फोन पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवक ने अमरोहा की युवती को भोजपुर क्षेत्र में बुला लिया। यहां आरोपी ने युवती को कार में बैठा लिया और उसे सुनसान क्षेत्र में ले जाकर कार में ही दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी पीड़िता को धमकी देकर भाग गया। पीड़िता ने सलीम नाम के युवक के खिलाफ भोजपुर थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

अमरोहा जनपद के देहात थाना क्षेत्र की युवती ने बताया कि वह 12वीं करने के बाद रोजगार की तलाश में जुटी है। इसी दौरान फोन के जरिए उसकी जान पहचान सलीम से हो गई। आरोपी ने झांसा दिया कि वह नौकरी लगवा देगा। आरोपी ने नौकरी लगवाने के लिए बातचीत करने के लिए सोमवार दोपहर भोजपुर क्षेत्र में इस्लाम नगर चौराहे पर बुला लिया। युवती का कहना है कि इसी दौरान आरोपी सलीम कार लेकर चौराहे पर आ गया। इसके बाद आरोपी ने कार में बैठा लिया। इसके बाद आरोपी ने कार चला दी और बातचीत करते हुए कार को सड़क से उतार कर जंगल में ले गया। आरोपी ने सुनसान जगह कार रोक दी और छेड़खानी शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि उसने विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी देने लगा और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें