फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: छह साल की बच्ची से दरिंदगी... मुठभेड़ में आसिम को लगी गोली, पहले भी कर चुका है ऐसी वारदात

Sat, 27 Dec 2025 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

अगवानपुर में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी आसिम को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पैर में गोली लगने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह पहले भी दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है। 
विज्ञापन
मुठभेड़ में बाद पकड़ा गया आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस के अगवानपुर क्षेत्र के मोहल्ले में छह साल की बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी आसिम को शुक्रवार की रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपी आसिम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


आरोपी पहले भी दूसरी बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है। पीड़ित बच्ची के पिता ने बृहस्पतिवार की देर रात सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई तहरीर में बताया कि उसकी छह साल की बच्ची को बृहस्पतिवार की शाम उसकी चाची ने बाजार से पान लेने भेजा था।
 
शाम करीब पौने पांच बजे रास्ते में उसे आरोपी आसिम मिल गया। वह बच्ची को खंडहर में ले गया और यहां गड्ढे में उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता रोते हुए अपने घर पहुंची और आपबीती सुनाई तो परिजन सन्न रह गए थे। उन्होंने आरोपी को बाजार में पकड़ लिया और उसकी पिटाई की लेकिन उसके परिजन आ गए और उन्होंने आरोपी को छुड़ा लिया था।
विज्ञापन


इस दाैरान आरोपी ने पीड़िता के परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया था। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि सिविल लाइंस थाने की पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार की रात सिविल लाइंस पुलिस इस्लाम नगर रोड पर पहुंची तो एक आरोपी बाइक से आता दिखाई दिया।

पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने रामगंगा नदी की ओर कच्चे रास्ते पर बाइक मोड़ दी। इसी दौरान बाइक रेत में फिसल गई तब आरोपी ने बाइक छोड़ दी और भागते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो आरोपी के पैर में गोली लग गई। इसके बाद आसिम घायल होकर मौके पर ही गिर गया। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें