फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 11 साल की बच्ची से छेड़खानी का आरोपी 15 घंटे में मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा(रामपुर)। थानाक्षेत्र के गांव में मंगलवार की शाम करीब चार बजे गोदाम से दुपट्टा लेने गई 11 साल की बच्ची के साथ कपड़ा कारोबारी अनवर अली ने छेड़खानी की। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की। घटना से करीब 15 घंटे बाद बुधवार की सुबह सात बजे मुठभेड़ के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक ठाकुरद्वारा थानाक्षेत्र के गांव में रहने वाली अनुसूचित जाति की महिला ने दरी व कपड़ा कारोबारी अनवर अली के खिलाफ दर्ज कराए केस में बताया कि मंगलवार की सुबह वह अपने पति के साथ हल्द्वानी दवा लेने गई थी। घर में उसके चार बच्चे अपनी दादी और दादा के मौजूद थे। शाम करीब चार बजे आरोपी अनवर महिला की 11 साल साल की बेटी को दुपट्टा दिलवाने के बहाने अपने पिता के गोदाम पर ले गया। आरोप है कि यहां आरोपी ने बच्ची के साथ छेड़खानी की। आरोपी ने बच्ची से कहा कि वह अपने घर जाकर कोई बात न बताए। वह उसे कपड़े देगा। किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकल कर बच्ची अपने घर पहुंची और दादा-दादी को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर महिला और उसका पति भी घर आ गया। रात करीब 12 बजे परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा थाना प्रभारी संजय पांचाल देररात आरोपी की तलाश में जुट गए। बुधवार की सुबह करीब सात बजे आरोपी अनवर अली कालाझांडा गांव के पास खड़ा था। पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जिसपर बचाव में पुलिस ने भी उस पर फायरिंग की। आरोपी के पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही गिर गया। पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। पुलिस उसे ठाकुरद्वारा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी मिलने पर सीओ आशीष प्रताप सिंह ने अस्पताल में पहुंचकर आरोपी से पूछताछ की। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल लिया है। बुधवार शाम उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
-

कल बड़ी बहन को लेकर आना उसे भी कपड़े दूंगा

पीड़ित बच्ची ने आपबीती सुनाते हुए पुलिस को बताया कि आरोपी अनवर अली उससे बार-बार बोल रहा था कि कल अपनी बड़ी बहन को लेकर गोदाम में आना। उससे भी नए कपड़े दूंगा। पीड़ित बच्ची इतना डर गई थी कि घर लौटने के बाद उसने कुछ देर तो किसी से बात नहीं की और रो रही थी। पूछताछ करने पर पहले पीड़िता ने दादा-दादी और फिर मां-बाप को आपबीती सुनाई तो आरोपी की करतूत सामने आई।
विज्ञापन

-

आरोपी के खिलाफ दर्ज किए केस
एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि आरोपी अनवर अली के खिलाफ एक केस पीड़िता की मां की ओर से दर्ज कराया गया है जिसमें छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट की धाराएं हैं जबकि दूसरा मुकदमा पुलिस की ओर से दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा पुलिस टीम पर हमले के मामले में दर्ज किया गया है। इस मामले की विवेचना पूरी करने के बाद जल्द ही आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें