किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
मझोला थाने की पुलिस ने किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी शहबाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने 15 अप्रैल को केस दर्ज कराया था। जिसमें बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को आरोपी शहबाज अगवा कर ले गया।
पुलिस ने किशोरी को बरामद कर उसका मेडिकल कराया और कोर्ट में बयान दर्ज कराए। पुलिस ने बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर केस में पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराएं बढ़ाई। इस मामले में पुलिस ने बिहार के मधुपुरा जिले के सिंहेश्वर थाना के झिटकिया निवासी आरोपी शहबाज को गिरफ्तार कर लिया है।