फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: थार ने बाइक को रौंदा, हादसे में पूर्व प्रधान के भाई की मौत

Thu, 30 Oct 2025 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद)। छजलैट के गांव फत्तेहपुर के पास बुधवार की दोपहर तेज रफ्तार थार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पाकबड़ा थाने के गांव मोहम्मदपुर ध्यान सिंह निवासी पूर्व प्रधान चंद्रपाल के भाई यशवंत सिंह (45) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से कार की पहचान कर ली है।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर पाकबड़ा थाने के गांव मोहम्मदपुर ध्यान सिंह के पूर्व प्रधान चंद्रपाल सिंह के भाई यशवंत सिंह किसी काम से छजलैट के गांव फत्तेहपुर विश्नोई स्थित बैंक आ रहे थे। फत्तेहपुर के पास पहुंचने पर उनकी बाइक में तेज रफ्तार थार चालक ने टक्कर मार दी और भाग गया। हादसे में यशवंत सिंह गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर एकत्र भीड़ ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन घायल को मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले गए। जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची छजलैट पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से थार कार की पहचान कर ली है। साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यशवंत सिंह खेती किसानी के साथ ही दूध बेचने का काम भी करते थे। उनकी मौत की खबर से भाई ननेश, पूर्व प्रधान चंद्रपाल सिंह व सीआरपीएफ में कार्यरत भाई पिंटू, पत्नी विमलेश व बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें