फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: थैलेसीमिया पीड़ित कुणाल ने टेबल टेनिस में जीते तीन पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। आशियाना निवासी यशपाल अरोड़ा के बेटे कुणाल अरोड़ा ने राष्ट्र स्तरीय पैरा टेबल टेनिस चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण पदक जीते हैं। थैलेसीमिया पीड़ित कुणाल ने अभय प्रशाल स्टेडियम इंदौर में आयोजित यूटीटी द्वितीय पैरा नेशनल टेबल टेनिस रैंकिंग चैंपियनशिप में यह कारनामा किया है। यह प्रतियोगिता 18 से 21 फरवरी तक आयोजित हुई थी।
विज्ञापन

आश्चर्य की बात यह रही कि सभी मुकाबलों में कुणाल ने प्रतिद्वंद्वी को 3-0 से हराया। उन्होंने अपने वर्ग के सिंगल्स मैच में ग्रुप राउंड में पहला मुकाबला राम अचरज (राजस्थान) को 3-0 से हराया, दूसरा ग्रुप मैच आदेश कुमार (दिल्ली) को भी 3-0 से हराया। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में सुनील कुमार (हरियाणा) को भी अपने शानदार खेल के जरिये 3-0 से मात दी। सेमी फाइनल में अमरेश कुमार सिंह (उत्तर प्रदेश) को भी 3-0 के स्कोर से हराया। फाइनल में गजानन परमार (मध्य प्रदेश) के साथ मैच में भी वह 3-0 के स्कोर से विजयी रहे।
इसी टूर्नामेंट में मेन्स डबल्स मुकाबले में अपने पार्टनर हितेश डोलवानी (तेलंगाना) के साथ जोड़ी बनाई। पहले मैच में योगेश एवं रोहित की जोड़ी को 3-0 से हराया, दूसरे मैच में बसप्पा एवं संगमेश की जोड़ी को भी 3-0 से हराया। क्वार्टर फाइनल में राकेश एवं गौरव की जोड़ी को भी 3-0 से परास्त किया। सेमी फाइनल में नीतीश एवं ब्रिजेंद्र की जोड़ी को 3-1 से मात दी। फाइनल में दत्ता एवं रवींद्र की जोड़ी को संघर्ष पूर्ण मुकाबले में 3-2 से हराया।
विज्ञापन

मिक्स डबल्स वर्ग के मैच में अपनी साथी प्रूथ्वी बारवे (महाराष्ट्र) के साथ जोड़ी बनाई। प्रखर एवं त्रिवेणी की जोड़ी को 3-0 से, राकेश एवं भारती की जोड़ी को 3-0 से, रवींद्र एवं सविता कि जोड़ी को भी 3-0 से व अंतिम मैच में शक्ति व प्राची की जोड़ी को 3-1 से हराया। इस तरह कुणाल ने तीन स्वर्ण पदक जीते।
वह इससे पहले भी कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में पदक जीत चुके हैं। कुल 19 पदकों में से उनके पास सात अंतरराष्ट्रीय व 12 राष्ट्रीय पदक हैं। इनमें 10 स्वर्ण, तीन रजत व 6 कांस्य हैं। कुणाल ने हमेशा की तरह अपनी जीत का श्रेय अपने पिता यशपाल अरोड़ा, मां सोनिया अरोड़ा व कोच को दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें