ठाकुरद्वारा। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में ईरान के मिसाइल हमले में ठाकुरद्वारा के गांव जाफराबाद निवासी मोहम्मद आजम (23) घायल हो गया है। इसकी जानकारी मिलने के बाद से परिजन चिंतित हैं।
मोहम्मद आजम के पिता कमरुद्दीन ने मंगलवार को बताया कि उनका बेटा रियाद के एक अस्पताल में भर्ती है और आईसीयू में है। वह रियाद के अल-खर्ज में डीजल मैकेनिक का कार्य करता है।
उन्होंने बताया कि दो दिन पहले उसकी कंपनी के पास एक मिसाइल आकर गिरी थी। जिसकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गया है, उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी वहां काम करने वाले बेटे के परिचित मोनू ने वीडियो कॉल पर दी।
उन्होंने बताया कि मोहम्मद आजम करीब तीन साल से वहां रह रहा है। कुछ दिन पहले वह अपने घर आया था। फिर वापस चला गया। मोहम्मद आजम के पिता, उसके भाई मोहम्मद कासिम, तहजीब, बहन फातिमा, आसमान और शायदा उसकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से उसके बेहतर इलाज की मांग की है। संवाद