कांठ। नगर में एक पागल कुत्ते ने शनिवार को 20 लोगों को काट कर घायल कर दिया। गुस्साए लोगों ने कुत्ते को लाठी डंडों से पीट-पीट कर मार डाला। घायलों ने सीएचसी एंटी रैबीज की वैक्सीन लगवाई।
शनिवार को मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर एक पागल कुत्ता लोगों को काटने लगा, जिससे उस मार्ग पर अफरा तफरी मच गई। कुत्ते के काटने से महमूदपुर माफी के भगवानदास, सदारनपुर के गजेंद्र सिंह व देवेंद्र कुमार, पृथ्वीगंज निवासी विलकिस, महमूदपुरा की बेवी व राजू, अहमदपुर नंगला के रोहित कुमार, बुढ़नपुर माफी के शिवांश, भागीजोत जानवी, चकफेरी निवासी नमित, हस्सूपुरा नूरपुर की रहने वाली मीनू, सलेमपुर के हरपाल सिंह, समदगढ़ की हिना, हरदासपुर की गुलफ्शा, गुलड़िया के मनीष सहित 20 लोग घायल हो गए।