फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: खेत में खून ही खून... दसवीं के छात्र की गला काट कर हत्या, पास ही पड़ा था ये सामान; बचने को किया खूब संघर्ष

Tue, 26 Aug 2025 01:35 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैसी (संभल)

सार

संभल में दसवीं के छात्र की गला काट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। धान के खेत में खून से लथपथ शव मिला है। परिजन रंजिश से इनकार कर रहे हैं। पुलिस प्रेम प्रसंग से जोड़ कर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
1 of 6
चंदाैसी में छात्र की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां कोतवाली इलाके के गांव कैथल में दसवीं के छात्र सुमित (15) की धान के खेत में गला रेत कर हत्या कर दी गई। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। 
विज्ञापन

2 of 6
चंदाैसी में छात्र की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
परिजन किसी प्रकार की रंजिश से इनकार कर रहे हैं। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर नमूने लिए हैं। पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव कैथल निवासी सुमित पुत्र नरेश कोरी चंदौसी इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र था। उसके पिता और मां सावित्री की 15 वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन

3 of 6
चंदाैसी में छात्र की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
बड़ा भाई अमित देहरादून में मजदूरी करता है। सुमित गांव में अपनी दोनों बहन नीतू और पूजा के साथ रहता था। चाचा प्यारे देखरेख करते हैं। चाचा ने बताया कि सोमवार की रात आठ बजे करीब सुमित खाना खाकर घर से निकला था। इसके बाद वह देर रात तक घर नहीं लौटा तो गांव में उसकी तलाश शुरू की।

4 of 6
चंदाैसी में छात्र की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
घर से 200 मीटर की दूरी पर खेत में मिली लाश
सुमित का कहीं कोई अता पता नहीं लग सका। मंगलवार की सुबह नौ बजे करीब घर से 200 मीटर की दूरी पर गांव के ही कल्लू के धान के खेत में सुमित का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। खेतों पर गए ग्रामीणों की नजर पड़ी तो भीड़ लग गई। 
विज्ञापन

5 of 6
चंदाैसी में छात्र की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
पास ही पड़ी थीं चप्पल
सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक मोहित चौधरी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। छात्र का गला कटा हुआ था। पास ही चप्पल पड़ी थीं और खून का बिखरा था। बराबर वाले खाली खेत में खून से सना मेडिकल गिलब्स पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चंदाैसी में छात्र की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
हत्यारों से बचने के लिए सुमित काफी संघर्ष किया था
इससे स्पष्ट है कि हत्या खेत में ही की गई और हत्यारों से बचने के लिए सुमित काफी संघर्ष किया था। वहीं मृतक के चाचा प्यारे और ग्रामीणों के अनुसार सुमित सीधा था। उसका किसी से झगड़ा भी नहीं हुआ। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें