फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गैस भट्ठी लीकेज होने पर टेंट मालिक को पीटा, पथराव, 12 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भगतपुर (मुरादाबाद)। गांव उदमावाला में सोमवार रात गैस भट्ठी के लीकेज होने पर विवाद हो गया। मारपीट और पथराव भी हुआ। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर एसपी देहात और सीओ भी मौके पर पहुंचे। मामले में पुलिस ने 13 नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं 12 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन




भगतपुर थाना क्षेत्र के गांव उदमावाला निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी गांव में ही टेंट की दुकान है। सोमवार को गांव उदमावाला निवासी इलियास उसकी दुकान से गैस की भट्ठी किराए पर लेकर गया था। वहीं सोमवार शाम करीब 7:30 बजे इलियास कुछ लोगों के साथ उसकी दुकान पर वापस आया और गैस भट्ठी के लीकेज होने की बात कहने लगा। आरोप है कि इसके बाद आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगा। महेंद्र ने बताया कि शोर सुन उसकी दुकान पर काम करने व उसके कुछ साथी भी मौके पर पहुंचे और उसे बचाने लगे। आरोपियों ने उसे और उसके पक्ष के लोगों को लोहे के पाइप व लाठी-डंडों से जमकर पीटा।



आरोप है कि आरोपियों ने पथराव भी किया। मारपीट में जयपाल, कलावती और महेंद्र घायल हो गए। सूचना पर भगतपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महेंद्र की तहरीर पर आरोपी इलियास, भूरा, इरफान, अरमान, मोहम्मद इबदेशाम, फकीरा, महफूज, मुस्लिम, राशीद, मुनाजिर, अनस, नदीम, वसीम और करीब छह अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं दो समुदाय के बीच मारपीट होने की सूचना पर एसपी देहात और सीओ भी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें