फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: किराया मांगने पर टेंट संचालक को पीटा, दंपती पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। टेंट का किराया मांगने पर पति पत्नी ने संचालक की लाठी और राॅड से पिटाई कर दी। टेंट का सामान रख लिया है। इस मामले में शिकायत मिलने पर सिविल लाइंस पुलिस ने दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

प्रेमनगर कांठ रोड निवासी राजवीर सिंह ने सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर देकर कहा कि 22 अप्रैल को उन्हाेंने मोरा निकट नई बस्ती आंबेडकर पार्क निवासी मनोज वर्मा के कहने पर उसके नए मकान में हो रहे माता के जागरण में टेंट का सामान लगाया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद 26 अप्रैल की शाम चार बजे वह अपने टेंट का सामान लेने और किराया मांगने गया। इस दौरान मनोज उन्हें और उनके साथ गए भाई राजू को गालियां देने लगा। विरोध करने पर मनोज और उसकी पत्नी ने लाठी और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। हमले में उसके कंधे, नाक और फेफड़े में चोट लग गई। उसका 11 हजार रुपये टेंट का किराया और 45 हजार रुपये का सामान मनोज के पास पड़ा है। इस मामले में पुलिस ने मनोज वर्मा और उसकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में पूछताछ करने के लिए मनोज वर्मा को बुलाया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें