फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ईरान में तनाव से मुरादाबादी शिल्प पर भी घाव, 50 करोड़ का झटका

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। ईरान में खराब हालात का असर पीतलनगरी के हस्तशिल्प उत्पादों पर भी है। वहां माहौल बिगड़ने से ईरान से मिले करोड़ों रुपये के हस्तशिल्प उत्पादों की सप्लाई रुक गई है। इस बीच अमेरिका ने ईरान से व्यापार करने पर 25 प्रतिशत टैरिफ की धमकी देकर ईरान पर निर्भर निर्यातकों की चिंता और बढ़ा दी है। नए आर्डर मिलना बंद हो गए हैं। इन स्थितियों में निर्यात कारोबार को 50 करोड़ रुपये का झटका तय माना जा रहा है।
विज्ञापन


पीतलनगरी से ईरान के लिए प्रतिवर्ष हस्तशिल्प उत्पादों का अच्छी मात्रा में निर्यात किया जाता है। अंतरराष्ट्रीय उतार-चढ़ाव के बीच वहां के हालात बिगड़ने से फिलहाल यह निर्यात पूरी तरह बंद हो गया है। भविष्य के लिहाज से भी अच्छी तस्वीर नजर नहीं आ रही।

द हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के सचिव सतपाल ने बताया कि मुरादाबाद से औसतन 15 निर्यातक ईरान में हस्तशिल्प उत्पादों का कारोबार करते हैं। इन उत्पादों को दुबई के रास्ते ईरान भेजा जाता है। इससे निर्यातकों का खर्च बढ़ता है लेकिन ईरान के ताजे तनाव से अब यह सप्लाई चेन टूट गई है।
विज्ञापन




लगभग एक सप्ताह पहले ईरान के कुछ इंपोर्टर मुरादाबाद आए थे। उन्होंने तमाम सैंपल देखकर सौदे तय किए थे। अब माहौल बिगड़ते ही इनकी सप्लाई रोक दी है। नए आर्डर भी नहीं मिल रहे हैं। मुरादाबाद से बीते वर्ष (2025 में) 50 करोड़ रुपये के हस्तशिल्प उत्पादों का निर्यात ईरान के लिए किया गया था, जो अब मुमकिन नहीं दिखता।

000



ईरान छोड़ रहे इंपोर्टर

द हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के सचिव सतपाल ने बताया कि ईरान का माहौल बिगड़ने से कई इंपोर्टर वहां से कनाडा और तुर्की चले गए। इंपोर्टरों का कहना है कि ईरान की करेंसी लगातार गिर रही है। कई जगह कर्फ्यू है। तेहरान के इंपोर्टरों ने फोन उठाना बंद कर दिया है, जबकि तेहरान में हस्तशिल्प उत्पादों की ज्यादा मांग रहती थी। एमएचईए के संरक्षक निर्यातक नजमुल इस्लाम ने बताया कि इंपोर्टरों से बात नहीं होने से संबंधित निर्यातकों की हालत खराब है। इसलिए कई ने ईरान से संबंधित हस्तशिल्प का उत्पादन बंद कर दिया है।



000

इन उत्पादों का होता है ईरान निर्यात



एमएचईए के संरक्षक नजमुल इस्लाम ने बताया कि ईरान में केवल ब्रास के आइटम की मांग व सप्लाई रहती है। इनमें पीतल से बने बाउल, कॉफी पॉट, फूलदान, बिस्कुट बॉक्स, कलर दान समेत करीब 20 आइटम शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें