फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद मंडलः आज से दस ट्रेंने निरस्त, दस के फेरों में कमी

Mon, 18 Nov 2019 04:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : Social media
विज्ञापन

मंडल में कोहरा के चलते दस ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया गया है। दस ट्रेनों के फेरों में कमी करके प्रतिदिन संचालित होने वाली ट्रेनों को साप्ताहिक बना दिया गया है। निरस्त होने वाली ट्रेनों की फेहरिस्त में जनसाधारण एक्सप्रेस, हरिहरनाथ एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस लालकुआं एक्सप्रेस शामिल है।

विज्ञापन


कोहरे की वजह से मुरादाबाद मंडल की 45 ट्रेनें निरस्त और 40 लंबी दूरी की ट्रेनों के फेरों में कमी की गई है। यह बदलाव 17 दिसंबर से लागू होकर 31 जनवरी तक लागू रहेगा।

निरस्त होने वाली ट्रेनों में 22424 अमृतसर से गोरखपुर जनसाधारण एक्सप्रेस 22 दिसंबर से 26 जनवरी, 22423 गोरखपुर से अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस 23 दिसंबर से 27 जनवरी, 14616/15 अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस 21 दिसंबर से 25 जनवरी, 14524 अंबाला-बरौनी हरिहरनाथ एक्सप्रेस 17 दिसंबर से 28 जनवरी, 14523 बरौनी-अंबाला हरिहरनाथ एक्सप्रेस 19 दिसंबर से 31 जनवरी, 14266 देहरादून-वाराणसी एक्सप्रेस 16 दिसंबर से 31 जनवरी, 14265 वाराणसी-देहरादून एक्सप्रेस 16 दिसंबर से 31 जनवरी, 14674 अमृतसर से जयनगर शहीद एक्सप्रेस 17 दिसंबर से 31 जनवरी और 14673 जयनगर से अमृतसर शहीद एक्सप्रेस 19 दिसंबर से 31 जनवरी नहीं चलेगी।
विज्ञापन


यह ट्रेनें हुई साप्ताहिक
13005 हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को संचालित नहीं होगी। 15211 दरभंगा जंक्शन से अमृतसर एक्सप्रेस बुधवार को संचालित नहीं होगी। 15273 रक्सौल जंक्शन से आनंद विहार के बीच में चलने वाली एक्सप्रेस शुक्रवार को संचालित नहीं होगी। 13258 आनंद विहार से दानापुर के बीच में चलने वाली एक्सप्रेस शुक्रवार को संचालित नहीं होगी। 12523 न्यू जलपाईगुड़ी नई दिल्ली एक्सप्रेस मंगलवार को संचालित नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें