फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा उछला, सर्दी में भी गर्मी का अहसास

Wed, 04 Jan 2017 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
तापमान - फोटो : BBC
विज्ञापन
पारे में एकाएक आया उछाल मौसम विशेषज्ञों को हैरान कर रहा है। हालांकि संभावना जताई गई है कि छह जनवरी से मौसम पलटी खाएगा और ठंड फिर बढ़ेगी। तीन जनवरी को अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों औसत से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहे। भारत सरकार की अधिकृत मौसम एजेंसी आईएमडी (भारतीय मौसम विभाग) के वैज्ञानिकों के मुरादाबाद का मौसम अपेक्षा से ज्यादा गर्म चल रहा है।

इस वक्त अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम सात डिग्री के आसपास होना चाहिए। लेकिन अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों ने भविष्यवाणी की है कि शुक्रवार छह जनवरी से मौसम बदलेगा।
विज्ञापन


छह और सात जनवरी को मुरादाबाद मंडल और आसपास के इलाकों में बदली, तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इससे पारा लुढ़क जाएगा। ठंड की वापसी हो जाएगी। फिलहाल मौसम गर्म होने की वजह से मच्छरों और कीटों की संख्या में भी एकाएक इजाफा हुआ है।     
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें