फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूंढापांडे में चाकू के बल पर किशोरी से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़ित की मां ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी उसके घर में घुसकर चाकू से डराकर बेटी के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि पति की मौत के बाद वह अपनी 15 वर्षीय बेटी और दस वर्षीय बेटे को साथ लेकर मायके में रहती है। वह 20 फरवरी को अपनी रिश्तेदारी में गई थी। घर में बेटी अकेली थी। पड़ोसी युवक चाकू लेकर घर में घुस गया। आरोप है कि आरोपी ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया। आरोप है कि छह जून की रात आठ बजे आरोपी दोबारा घर में घुस गया। किशोरी के शोर मचाने पर उसके ममेरे भाई पहुंच गए। आरोपी उनके साथ मारपीट करने के बाद फरार हो गया। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने मूंढापांडे थाना प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें