फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आकर किशोरी झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। करंट की चपेट में आने से एक किशोरी झुलस गई। किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के शेरुआ चौराहा शांतिनगर निवासी दिनेश शर्मा की बेटी हिमांशी (13) मोहल्ले में ही अपनी सहेली वैष्णवी के साथ उसकी मकान की छत पर मौजूद थी। मकान के बराबर से ही बिजली के तार गुजर रहे हैं। इस दौरान हिमांशी बिजली तारों की चपेट में आ गई। करंट लगने से वह झुलस गई और नीचे गिर गई। उसके सिर में भी गंभीर चोट आई। सहेली के शोर मचाने पर हिमांशी के परिजन भी घर से बाहर निकल आए। वह किशोरी को लेकर जिला अस्पताल पहुुंचे और जिला अस्पताल भिजवा दिया, जहां से हालत गंभीर होने पर किशोरी को निजी अस्पताल भिजवा दिया गया। यहां से वापस किशोरी को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। किशोरी की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।
---------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें