मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में किशोरी को अगवा कर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मझोला क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने 13 मार्च को मझोला थाने में केस दर्ज कराया था। बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी को मझोला के लाइनपार गायत्री नगर निवासी सुमित सैनी बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया है।
पुलिस ने पीड़िता को बरामद करने के बाद उसका मेडिकल कराया। इसके अलावा मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता के बयान भी दर्ज कराए। बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर केस में दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाने के साथ ही आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।