फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ठाकुरद्वारा वन क्षेत्र में खेत से चारा लेने गई किशोरी पर तेंदुए ने किया हमला, घायल

Wed, 01 Jul 2026 02:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। ठाकुरद्वारा वन क्षेत्र में पशुओं के लिए खेत से चारा लेने गई किशोरी पर पेड़ से नीचे उतरे तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। किशोरी के शोर मचाने और खेत में काम कर रही उसकी बड़ी बहन के ललकारे पर तेंदुआ भाग गया। लेकिन किए गए हमले में किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे प्राथमिक इलाज के बाद सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। तहसील व थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुर की रहने वाली सानिया (17) पुत्री मुन्ने सैफी मंगलवार को दोपहर बाद करीब पौने तीन बजे अपनी बड़ी बहन शाइस्ता और नया गांव की रहने वाली रिश्तेदार के साथ पशुओं के लिए चारा लेने अपने खेत पर गई थी। जब सानिया खेत में चारा काट रही थी, तभी खेत की मेड़ पर खड़े पोपलर के पेड़ से नीचे उतरे तेंदुए ने अचानक पीछे से उस पर हमला कर दिया। तेंदुए ने अपने दोनों पंजों से उसे दबोच लिया, इसी बीच सानिया ने शोर मचाया तो कुछ दूरी पर चारा काट रही शाइस्ता और रिश्तेदार ने शोर मचाते हुए तेंदुए को ललकारा तो वह जंगल की ओर भाग गया लेकिन कंधे, ठोड़ी, गाल और कान पर तेंदुए के पंजों से बने जख्मों कही वजह से सानिया गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे लहूलुहान हालत में उसका भाई शमशाद व चचेरा भाई मोहम्मद अनस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए, जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से इलाज के बाद किशोरी को घर भेज दिया है। उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें