फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ का विरोध करने पर किशोरी को पीटा, पैर तोड़ा

Sat, 12 Dec 2015 06:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी थानाक्षेत्र के ऊंचा कानी गांव में शुक्रवार शाम एक किशेारी से छेड़छाड़ की कोशिश की। किशोरी ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। किशोरी आरोपियों के चंगुल से बचकर भागी तो वह दीवार से टकर गई। जिसमें उसका एक पैर टूट गया। घायल किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन



लेकिन आरोपी फरार हो चुके थे। पीड़ित किशोरी मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती है। उसके पिता महानगर में रिक्शा चलाते हैं। शुक्रवार शाम किशोरी खेत पर जा रही थी। रास्ते में दूसरे समुदाय के युवक मिल गए। उन्होंने किशोरी को देखते ही अश्लील फब्तियां करनी शुरू कर दीं। किशोरी ने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी।


जानकारी मिलने पर पीड़िता के परिजन आ गए। उनके साथ भी मारपीट की गई। इस घटना में पीड़िता का एक  पैर टूट गया है। कंदरकी एसओ यशपाल सिंहने बताया कि बच्चों में झगड़ा हुआ है। दरोगा को जांच के लिए गांव में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें