फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरी पंचायत में पत्नी को दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में भरी पंचायत में पति ने महिला को तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि पति और उसके परिवार के लोगों ने घर में तोड़फोड़ की। महिला को उसके भाई के साथ मारपीट भी की गई। इसकी शिकायत कटघर पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। तब पीड़िता ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रर्वाई की मांग की।
विज्ञापन

कटघर के पीतल बस्ती निवासी युवती की शादी गलशहीद निवासी युवक से हुई थी। बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची युवती ने शिकायत की है कि पति और उसके परिजन दहेज के लिए उसे प्रताड़ित कर रहे थे। जिसकी वजह से वह मायके में आकर रहने लगी थी। महिला ने बताया कि 14 जुलाई 2019 को दोनों पक्षों की पंचायत चल रही थी। इसी दौरान पति और उसके परिजन भड़क गए और उन्होंने गाली गलौच शुरू कर दी। महिला का आरोप है कि इसी दौरान पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। इसके बाद आरोपी ने महिला और उसके भाई के साथ मारपीट की। घर में रखी कुर्सियां और मेज तोड़ दी। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़ित परिवार ने इस मामले की शिकायत कटघर पुलिस से की लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसएसपी ने सीओ कटघर को मामले की जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें