मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र के रहमत नगर निवासी महिला ने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला ने बताया कि तीन साल पहले उसका निकाह हुआ था। निकाह के बाद से ही पति, सास, ससुर, देवर और ननद दहेज के लिए उसे परेशान करने लगे थे। पंद्रह सितंबर को पति ने दबाव बनाया कि वह मायके से दो लाख रुपये लेकर आए। महिला ने इसका विरोध किया तो पति ने तीन तलाक देकर उससे रिश्ता खत्म कर लिया। इसके बाद पीड़ित को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। ब्यूरो