फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएलओ शुद्ध नामावली तैयार करने में अपना योगदान दें

सार

जिलाधिकारी ने कहा कि बीएलओ आवंटित किए गए मतदान स्थल के सभी क्षेत्रों के रेखाचित्र के अनुसार सर्वप्रथम भ्रमण करेंगे। यदि किसी मकान में ताला लगा है या बंद पाया जाता है तो पता लगाए कि वास्तव में उस मकान में कोई रहता है। यदि किसी के घर सभी व्यस्क सदस्य अपनी आजीविका व्यवसाय नौकरी आदि के कारण अपने निवास स्थान में अनुपस्थित पाए जाते हैं तो ऐसे लोगों के बारे में पूछकर सुबह या शाम के समय जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव के लिए बीएलओ शुद्ध निर्वाचक नामावली तैयार कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। लोगों से मर्यादित व्यवहार करते हुए बीएलओ को क्षेत्र की सीमाओं के बारे में अच्छी तरह समझ लेना चाहिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि बीएलओ आवंटित किए गए मतदान स्थल के सभी क्षेत्रों के रेखाचित्र के अनुसार सर्वप्रथम भ्रमण करेंगे। मकानों का सत्यापन करेंगे। उपलब्ध करायी गयी निर्वाचक नामावली में दर्ज मकानों के अतिरिक्त यदि कोई छूटे हुए या नए मकान हो तो उनको अलग से निर्धारित प्रारूप में दर्ज करेंगे। यदि किसी मकान में ताला लगा है या बंद पाया जाता है तो पता लगाए कि वास्तव में उस मकान में कोई रहता है। इस मामले में एक अलग सूची में मकान के पते की टिप्पणी लिखेंगे। सूची को अपने पर्यवेक्षक को सौंपेंगे। यदि किसी के घर सभी व्यस्क सदस्य अपनी आजीविका व्यवसाय नौकरी आदि के कारण अपने निवास स्थान में अनुपस्थित पाए जाते हैं तो ऐसे लोगों के बारे में पूछकर सुबह या शाम के समय जाना होगा। बैठक में उप जिलाधिकारी सदर, बेसिक शिक्षा अधिकारी, सहित अन्य अधिकारी एवं बीएलओ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें