मुरादाबाद। मूूंढापांडे थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित महिला के प्रार्थना पत्र के अनुसार उसकी शादी तीन साल पहले मूंढापांडे क्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे परेशान कर रहे थे। बाइक और पचास हजार रुपये की मांग की गई महिला ने इसका विरोध किया तो उसे पीटा गया। इसके बाद पति ने तीन तलाक देकर महिला को घर से निकाल दिया। पीड़ित अपने मायके पहुंची और आपबीती सुनाई। एसएसपी ने मूंढापांडे थाना प्रभारी को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। ब्यूरो