फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News : बेंगलुरु से फोन पर दिया तीन तलाक, महिला ने सुनाई उत्पीड़न की दास्तान

Wed, 07 Sep 2022 06:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

Moradabad: पीड़ित का आरोप है कि सास और ननद ने भी दहेज के लिए उसका उत्पीड़न किया है। महिला ने नागफनी थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि 22 नवंबर 2019 को बेंगलुरु निवासी ऑटो पार्ट्स कारोबारी के साथ उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पति, सास और ननद ने दहेज के लिए उसे परेशान करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागफनी थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने आरोप लगाया कि कि उसके पति ने बेंगलुरु से फोन पर तीन तलाक देकर संबंध खत्म कर दिए। पीड़ित का आरोप है कि सास और ननद ने भी दहेज के लिए उसका उत्पीड़न किया है।
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने नागफनी थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि 22 नवंबर 2019 को बेंगलुरु निवासी ऑटो पार्ट्स कारोबारी के साथ उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पति, सास और ननद ने दहेज के लिए उसे परेशान करना शुरू कर दिया था।

आरोप है कि पति ने दूसरे लोगों के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। महिला ने इसका विरोध किया तो पति ने उसके साथ मारपीट की। ससुरालियों का उत्पीड़न बढ़ता गया तो पीड़ित अपने मायके आ गई। महिला ने बताया कि 31 अगस्त 2022 को पति ने उसे फोन किया और दबाव बनाया कि वह अपने मायके से दस लाख रुपये लेकर आए।
विज्ञापन


तब ही घर में रहने दिया जाएगा। महिला ने कहा कि उसके मायके वाले दस लाख रुपये नहीं दे पाएंगे। तब पति ने फोन पर ही महिला को पहले गाली गलौज की। इसके बाद तीन तलाक देकर संबंध खत्म कर दिया।
विज्ञापन


एएसपी सागर जैन ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें