फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन तार की चपेट में आकर टेक्नीशियन की मौत 

Thu, 21 Apr 2016 11:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
रेलवे यार्ड में कैरिज एंड वैगन वर्कशाप में गुड्स ट्रेन का निरीक्षण करते समय तकनीशियन हाईटेंशन की चपेट में आ गए। गंभीर हालत में उन्हें रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  कैरिज एंड वैगन वर्कशाप में कार्यरत संजीव भटनागर (45 वर्ष) की बुधवार को शाम चार से 12 बजे की शिफ्ट में ड्यूटी थी।
विज्ञापन



दोपहर में मरम्मत के लिए हर्रावाला से घाट लोड (गुड्स ट्रेन) मरम्मत के लिए आई थी। ट्रेन को डाउन यार्ड में 14 नंबर लाइन पर खड़ा किया गया था। शाम छह बजे संजीव भटनागर वर्कशाप में ट्रेन भेजने से पहले उसका निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान यार्ड में घूम रहे जानवर ने उन पर हमला कर दिया। उससे बचने के लिए वे लाइन नंबर 15 की ओर भागे और वहां खड़े टैंक वैगन पर चढ़ गए।


टैंक वैगन पर चढ़ने से वे 25 हजार केवीए की हाईटेेंशन लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। लाइन से तेज झटके से छूटने के बाद वे नीचे गिर गए। वहां काम कर रहे कर्मचारी उन्हें रेलवे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। परिवार में केवल उनकी पत्नी ही है। वे लोको कालोनी के रेलवे क्वार्टर में रह रहे थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें