फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

िभड़ा होटल स्टाफः घर की महिलाआें से छेड़खानी विरोध पर फाड़ा सिर

Sun, 25 Dec 2016 02:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
जख्मी धर्मेंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली रोड स्थित होटल होलीडे रीजेंसी में शनिवार रात एक कर्मचारी ने अपने साथी कर्मचारी के सिर में रॉड मारकर उसे लहूलुहान कर जख्मी होटल कर्मी को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। होटल कर्मी का कहना है कि हमला उसके रूम पार्टनर ने किया जो उसके घर की महिलाओं को अश्लील कॉल करता था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


छजलैट थानाक्षेत्र के फौड़ला पट्टी निवासी धर्मेंद्र कुमार दिल्ली रोड स्थित होटल होलीडे रीजेंसी में नौकरी करता है। धर्मेंद्र होटल में कपड़े धुलाई का काम देखता है। जबकि अमरोहा के मानकजुड़ी निवासी संजय होटल में वेटर है। दोनों पाकबड़ा में एक साथ किराए पर रहते हैं।

शुक्रवार को संजय ने धर्मेंद्र कुमार के मोबाइल से उसके परिवार की कुछ महिलाओं के मोबाइल नंबर ले लिए। इसके बाद उसने धर्मेंद्र के परिवार की महिलाओं को कॉल कर उन्हें तंग करना शुरू कर दिया। धर्र्मेंद्र ने बताया कि परिवार की महिलाओं ने उसे इसकी जानकारी दी और कॉल करने वाला नंबर नोट कराया।
विज्ञापन


धर्मेंद्र ने घर से नोट कराए नंबर पर कॉल की तो फोन उसके साथी संजय ने उठाया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। धर्मेंद्र का कहना है कि उसने होटल मैनेजर से शिकायत की। बकौल धर्मेंद्र मैनेजर ने संजय को बुलाकर फटकार लगाई। 

धर्मेंद्र के मुताबिक इससे गुस्साए संजय ने शनिवार रात होटल के भीतर उसके ऊपर रॉड से हमला कर दिया। धर्मेंद्र को लहूलुहान करने के बाद वह फरार हो गया। घटना से खलबली मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल धर्मेंद्र को जिला अस्पताल भिजवा दिया। धर्मेंद्र ने रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें