फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल से छात्रा को परेशान कर रहा कोचिंग संचालक गिरफ्तार

Fri, 06 Dec 2019 04:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

बीए की एक छात्रा को सात साल से शादीशुदा एक कोचिंग संचालक परेशान करता रहा। छात्रा को डर था कि अगर वह इसकी शिकायत माता, पिता से करेगी तो उसकी पढ़ाई छुड़वा दी जाएगी। इस वजह से वह इस दर्द को छिपाकर बैठी रही।

विज्ञापन


एक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रा को जब ये विश्वास हुआ कि उसकी पहचान जाहिर नहीं की जाएगी और उसकी पढ़ाई नहीं छूटेगी तब जाकर उसने अपनी शिकायत एंटी रोमियो स्क्वाड तक पहुंचाई। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला सिविल लाइन थानाक्षेत्र का है। यहां पर रहने वाली एक छात्रा ने पुलिस को बताया कि आठवीं कक्षा में वह एक कोचिंग संचालक के संपर्क में आई। इसके बाद कोचिंग संचालक ने उसको परेशानी करना शुरू कर दिया तो वह उससे दूर हो गया लेकिन आरोपी ने दूरी नहीं बनाई। वह छात्रा का लगातार पीछा करता रहा और उस पर दोस्ती का दबाव बनाता रहा।
विज्ञापन


धीरे धीरे वक्त गुजरता गया और छात्रा अब बीए में आ गई लेकिन आरोपी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। उसका मोबाइल नंबर लेकर मैसेज भेजने लगा। छात्रा ने आरोपी का नंबर ब्लॉक किया तो उसकी सहेलियों को मैसेज भेजकर वह परेशान करने लगा। आखिर में छात्रा ने मामले की शिकायत एंटी रोमियो स्क्वाड से कर दी।

उसने पुलिस से कहा कि आरोपी को ऐसा सबक मिले कि वह उसको परेशान करना बंद कर दे, हालांकि उसने ये भी कहा कि इस मामले में वह रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाना चाहती है। एंटी रोमियो स्क्वाड की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई की है। आरोपी ने शपथ पत्र पर लिखकर दिया है कि अब वह छात्रा को भविष्य में परेशान नहीं करेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें