फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सड़कों पर ही नहीं 150 परिवारों की आंखों में भी पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। लाइनपार ढक्का रोड पर बसी बालाजी कॉलोनी की सड़कों पर करीब एक साल से जलभराव है। जनप्रतिनिधियों के कार्यालय से लेकर अधिकारियों के दफ्तर तक का चक्कर लगा चुके हैं लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला। होली, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, नवरात्र और दशहरे के बाद अब यहां के करीब 150 परिवार रोशनी का त्योहार दिवाली भी गंदगी के बीच मनाएंगे।
विज्ञापन

बालाजी कॉलोनी में करीब डेढ़ सौ घर हैं। यहां करीब आबादी 1200 से ज्यादा है। सबकी समस्या एक ही है। वह है घरों के आगे सड़कों पर जलभराव। गर्मी बीत गई। बरसात गुजर गई है। अब सर्दी आने वाली है लेकिन जलभराव की समस्या खत्म नहीं हो सकी है। यहां लोग घरों के आगे ईंट-पत्थर डालकर आवाजाही करते हैं। जहां से गुजरते समय अक्सर बच्चे और बुजुर्ग गिरकर घायल हो जाते हैं। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि पार्षद, विधायक और मेयर से शिकायत करके थक चुके हैं।
नगर निगम और एमडीए कार्यालय के अधिकारियों तक अपनी बात पहुंचाने के साथ पोर्टल पर भी शिकायत की लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं कराया जा सका है। पिछले एक साल से इसी गंदे पानी के बीच से आ-जाकर त्योहार मना रहे हैं। लगता है कि दिवाली भी दुश्वारियों के बीच ही मनेगी। लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण के कारण नाला बंद कर दिया गया है। इससे जल निकासी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

घरों का पानी कॉलोनी की सड़कों पर जमा हो रहा है। सुनवाई नहीं होने पर अब खुद ही घरों के आगे भराव करा रहे हैं। चंदा मिलाकर करीब 15 हजार रुपये जुटाकर कॉलोनी की सड़क पर भराव कराया गया है।
00
एक साल से कॉलोनी में पानी भरा हुआ है। अधिकारी से लेकर मेयर तक से शिकायत कर चुके हैं। नगर निगम और एमडीए दफ्तर तक गए, लेकिन समस्या जस-की-तस बनी हुई है। - मीना
00
कॉलोनी में करीब डेढ़ सौ घर हैं। घरों के आगे पानी भरा हुआ है। आने-जाने में बहुत परेशानी होती है। यह समस्या करीब एक साल से बनी हुई है। नगर निगम के चक्कर लगाकर थक चुके हैं। - श्वेता
00
करीब एक साल से जलभराव की समस्या बनी हुई है। मेयर, विधायक, पार्षद से शिकायत करके थक चुके हैं। अब खुद ही सड़कों पर भराव करा रहे हैं। अब तक 15 हजार रुपये खर्च हो चुके हैं। - राहुल सैनी
00
अब जलभराव के बीच से आना-जाना दिनचर्या बन गई है। घरों के आगे ईंट-पत्थर रखकर आते-जाते हैं। कई बार बच्चे और बुजुर्ग गिरकर घायल हो चुके हैं। परेशानी अब ज्यादा बढ़ गई है। - मनोज
00
हमारे त्योहार इसी जलभराव के बीच हो रहे हैं। होली, रक्षाबंधन, नवरात्र, दशहरे के बाद दिवाली आ गई। लेकिन परेशानी खत्म नहीं हो रही है। रोशनी का त्योहार गंदगी के बीच ही मनाना पड़ेगा। - शकुंतला
00
- बालाजी कॉलोनी वाले मामले में मौके पर निर्माण विभाग की टीम को भेज कर जांच कराई जाएगी। जो कमियां हैं उन्हें सुधारा जाएगा जिससे लोगों को जल भराव का सामना न करना पड़े। - अजीत कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें