फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सामूहिक विवाह की 30 अधिकारियों की टीमों ने शुरू की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में भ्रष्टाचार और अनियमितता बरते जाने की शिकायतों के बाद शुरू हुई जांच में जिला विकास अधिकारी ने सहायक विकास अधिकारियों व अन्य 30 अधिकारियों को 30-30 दुल्हनों की शादी के सत्यापन की जिम्मेदारी सौंपी है। सभी तो अपनी सत्यापन रिपोर्ट भी तीन फरवरी तक देनी है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने चार व पांच दिसंबर को मुरादाबाद में दो स्थानों पर हुई 1636 शादियों की रेंडम जांच के लिए अधिकारियों को नामित किया था। जिला समाज कल्याण अधिकारी पंखुड़ी जैन ने भी रेंडम जांच के लिए अधिकारी नामित किए थे। जिला विकास अधिकारी की देखरेख में जांच के लिए 30 अधिकारियों को लगाया गया है, जिसमें प्रत्येक को 30-30 दुल्हनों के नाम सत्यापित करने के लिए दिए गए हैं। कुंदरकी विधान सभा क्षेत्र में मूंढापांडे व कुंदरकी विकास खंड के कुल 808 शादियां हुई थी, जिनकी शतप्रतिशत जांच करने और शेष 828 शादियों में 10 प्रतिशत की रेंडम चेकिंग करने को कहा गया है। सत्यापन अधिकारियों में अपर मुख्य अधिकारी (जिला पंचायत), सहायक निदेशक (सेवायोजन), उप कृषि निदेशक, जिला उद्यान अधिकारी के अलावा कई अन्य अधिकारियों व पंचायत, ग्राम विकास, कृषि, कृषि रक्षा आदि के सहायक विकास अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सत्यापन टीमें आज विभिन्न गांवों में पहुंची है। हालांकि मामला अधिकारियों का है, इसलिए जांच रिपोर्ट कितनी सत्य होगी, यह तो जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा लेकिन मामला मुख्यमंत्री तक पहुंच चुका है, कुंदरकी के विधायक रामवीर सिंह इस मामले को लेकर गंभीर है, इसलिए दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें