फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबॉल और कबड्डी में मुरादाबाद की टीमें विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। युवा कल्याण विभाग की मंडलीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबॉल बालक वर्ग और कबड्डी बालिका वर्ग में मुरादाबाद चैंपियन रहा। बिजनौर की बालक वर्ग की टीम कबड्डी और बालिका वर्ग की टीम वॉलीबॉल में विजेता रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक, जेवलिन थ्रो, वेटलिफ्टिंग और कुश्ती का आयोजन हुआ। मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बिजनौर और अमरोहा से जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों ने इसमें प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वाले सभी खिलाड़ियों को युवा कल्याण विभाग की ओर से ट्रैक सूट, शील्ड एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वालों को भी पुरस्कार दिए गए। प्रथम स्थान प्राप्त सभी खिलाड़ी 16 सितंबर को जोन स्तर की प्रतियोगिता में बरेली खेल स्टेडियम में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद राज्य स्तर की प्रतियोगिता गौतम बुध नगर विश्वविद्यालय नोएडा में 23 से 25 सितंबर तक आयोजित होगी।
जिला युवा कल्याण अधिकारी नरेश चौहान की देखरेख में मंडलीय प्रतियोगिता सोनकपुर स्टेडियम में संपन्न हुई। संयोजक व्यायाम प्रशिक्षक पूरन सिंह रहे। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अभिनव, विनीत कुमार, चित्र वीर सिंह, जय सिंह, आकाश मलिक, चिंटू, जिला ओलंपिक संघ के सचिव अजय पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें