फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जफर की पैरवी करने थाने पहुंचा था भुल्लर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जसपुर के ज्येष्ठ उप प्रमुख व भाजपा नेता गुरताज सिंह भुल्लर ने जफर को पुलिस से बचाने का भरोसा दिया था। उसने जफर की पैरवी के लिए ठाकुरद्वारा थाने पहुंचकर पुलिस से बात भी की थी। इसके बाद से ही जफर ने उसके घर को अपना ठिकाना बनाया था। जफर ने पुलिस पूछताछ में इसका खुलासा किया।
विज्ञापन

डिलारी के काकरखेड़ा निवासी जफर 13 सितंबर को ठाकुरद्वारा में हुई घटना में आरोपी था। उस पर पचास हजार का इनाम घोषित किया गया था। 12 अक्तूबर की रात मुरादाबाद पुलिस ने उत्तराखंड के भरतपुर में भाजपा नेता गुरताज सिंह भुल्लर के घर में दबिश दी थी। इसी दौरान यहां पुलिस और लोगों में संघर्ष हो गया था। इस दौरान गोलीबारी में भुल्लर की पत्नी की मौत हो गई थी। जबकि छह पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। मौके से भागे जफर पर एडीजी बरेली जोन राजकुमार ने जफर पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। शनिवार को पुलिस ने मुठभेड़ में जफर को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह भुल्लर के घर में छिपा हुआ था। भुल्लर ने ठाकुरद्वारा थाने में जाकर उसकी पैरवी भी की थी। भुल्लर ने बचाने का पूरा भरोसा दिया था। इस लिए वह उसके घर में छिपा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें