मुरादाबाद। आईएफटीएम विश्वविद्यालय के मैदान में खेली जा रही अंतरजनपदीय अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत चौथे ट्रायल ट्रायल मैच में अमरोहा और मुरादाबाद की भिड़ंत हुई। इसमें अमरोहा की टीम ने मुरादाबाद की टीम को चार विकेट से हराया। मुरादाबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना का फैसला किया था।
निर्धारित 45 ओवर के मैच में मुरादाबाद की टीम 188 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए असजद राजा ने 32 व अंश यादव ने 27 रन बनाए। अमरोहा के लिए देवेश व वीर अग्रवाल ने 3-3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए अमरोहा की टीम के मोहम्मद उस्मान ने 82 व अमन ने 58 रन का योगदान दिया। मुरादाबाद के लिए गेंदबाजी में सूजल सिरोही ने एक विकेट लिया। छह विकेट खोकर अमरोहा ने लक्ष्य हासिल कर लिया।
मैच में ऑब्जर्वर के रूप में उबैद कमाल रहे। अंपायर विवेकानंद मलिक, जितेंद्र सिंह और स्कोरर हरीश चौहान रहे। मैच के दौरान डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव और पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता, नितिन गुप्ता, क्रिकेट कोच बदरूद्दीन सिद्दीकी, आईएफटीएम विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. वैभव त्रिवेदी, डॉ. कुशल पाल सिंह, मोहम्मद हसीन, जेपी सिंह, चमन सिंह आदि मौजूद रहे।