फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जिले में रामलीलाओं की जमीन तलाशने के लिए टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में रामलीलाओं के दाैरान जमीन के विवाद को देखते हुए मंडलायुक्त ने अधिकारियों की एक टीम गठित की है। यह समिति रामलीला की पुरानी जमीन की तलाश करेगी। उपयुक्त स्थान पर रामलीला कराने के लिए सुझाव देगी।
विज्ञापन

मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि हिंदू धर्म के लिए रामलीला सांस्कृतिक विरासत है। कुछ दिनों से रामलीला की जमीन पर कब्जे और कुंदरकी में विवाद की शिकायतें मिली हैं। पता चला कि कुछ लोगों ने रामलीला की जमीन पर लोगों को झांसा देकर कब्जा कर लिया है। इन तथ्यों को ध्यान में रखते हुए डिप्टी रजिस्ट्रार के नेतृत्व में अधिकारियों की एक टीम गठित की है।
इस टीम में सभी एसडीएम, अपर नगर आयुक्त, एमडीए के अधिकारी शामिल होंगे। टीम रामलीला की पुरानी जमीन की तलाश करेगी। विवादों को दूर करने के लिए अपना सुझाव देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें