फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: करवाचौथ के लिए बाजार गुलजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। करवाचौथ का त्योहार 20 अक्तूबर को है। इसको हर्षोल्लास से मनाने के लिए महिलाएं जोर-शोर से तैयारियां कर रही हैं। ब्यूटी पार्लर पर बुकिंग करने के अलावा कपड़े, चूड़ी आदि की खरीदारी की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं पूजा के सामान को लेने के लिए भी महिलाएं उत्साहित हैं। इसकी वजह से देर रात तक बाजार में ग्राहकों की भीड़ दिखाई दे रही है। करवा चौथ नजदीक आते ही बाजार गंज, टाउनहॉल, चौमुखापुल, मंडी चौक, लाइनपार, हरथला सहित अन्य प्रमुख बाजार गुलजार हो गए हैं। इन बाजारों की दुकानें भी सज गई हैं। त्योहार को लेकर महिलाओं में जबरदस्त उत्साह है।
व्रत-पूजा की तैयारियों में महिलाएं कोई कमी नहीं रहने देना चाहती हैं। पूजा के सामान और सजने-संवरने के सामान की भी खूब खरीदारी की जा रही है। करवाचौथ के दिन तैयार होने के लिए ज्यादा परेशानी न उठानी पड़े, इसके लिए ब्यूटी पार्लर में एडवांस बुकिंग जारी है। बाजार में इस बार करवा चौथ को खास बनाने के लिए तरह-तरह के परिधान आ गए हैं। दुकानदारों का कहना है कि सूट के अलावा महिलाएं ज्यादातर लाल रंग की जयपुरी साड़ी पसंद कर रही हैं। वहीं, बाजार में मिट्टी के बने करवा 30 से 50 रुपये तक बिक रहे हैं। इसमें सादा करवा के बजाय लेस लगे डिजाइन वाले करवा ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। वहीं, चांदी के करवा की कीमत दो हजार से चार हजार रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें