फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: काॅपियां जांचने पहुंचे शिक्षकों को नहीं मिली कुर्सी, रोशनी भी रही कम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए केंद्रों पर पहुंचे शिक्षकों को पहले दिन काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि उन्हें बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं मिलीं। केंद्रों पर पर्याप्त रोशनी के लिए भी परेशान रहे। डीआईओएस ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को जिला विद्यालय देवेंद्र पांडेय से मुलाकात की। प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह एवं सदस्य कार्यसमिति विमलेंद्र शर्मा विमल ने दस सूत्रीय ज्ञापन दिया। पदाधिकारियों ने बताया कि उनके पास आईं शिकायतों के मुताबिक महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, आरएन इंटर कॉलेज और जीजी हिंदू इंटर कॉलेज में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं थी।
जीजी हिंदू इंटर कॉलेज में फर्नीचर एक स्थान पर फिक्स होने की वजह से उसे हटा भी नहीं पा रहे थे। हैविट मुस्लिम इंटर कॉलेज में शिक्षकों को बैठने के लिए कुर्सी, बेंच नहीं मिलीं। उन्हें स्टूल दिए गए। जिस पर बैठकर मूल्यांकन करना सुविधाजनक नहीं था। वहीं पारकर इंटर कॉलेज में शिक्षकों को डेस्क पर गंदिगी मिली। पदाधिकारियों ने बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन 2025 में कार्य कर रहे परीक्षकों की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें